
x
Punjab पंजाब: पंजाब पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अमृतसर से ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की पहचान गुरभेज सिंह उर्फ भेजा और अभिजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है. जांच के दौरान पता चला कि दोनों तस्कर पाकिस्तानी तस्कर राणा के संपर्क में थे|
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है. उन्होंने ट्वीट किया, ''एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर 2 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.5 किलो हेरोइन और 11 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तस्कर गुरभेज पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा के सीधे संपर्क में है और खेप की डिलीवरी का समन्वय करता है। दोनों आरोपी हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
नेटवर्क का पूरा खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।'' जानकारी के अनुसार मोहाली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स फोर्स द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आरोपियों के खिलाफ मोहाली में भी एफआईआर दर्ज की गई है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
TagsPunjabहेरोइनड्रग मनीतस्करगिरफ्तारPunjabHeroinDrug MoneySmugglerArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





