पंजाब

Punjab: नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशीली दवाओं के साथ 13 लोग गिरफ्तार

Sarita
14 May 2025 7:16 AM IST
Punjab: नशे के खिलाफ अभियान के तहत नशीली दवाओं के साथ 13 लोग गिरफ्तार
x
Punjab: पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के दौरान लगातार कार्रवाई जारी है । पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया है के थाना गेट हकीमां की पुलिस ने दिलबाग सिंह निवासी राधा कृष्ण कॉलोनी नजदीक दाना मंडी को गिरफ्तार किया है। 50 ग्राम हैरोइन और 2700 की ड्रग मनी बरामद की है। थाना डी डिविजन की पुलिस द्वारा साहिल भाटिया उर्फ बबलू निवासी अदरु न रामगढ़िया गेट न्यू बाबा दीप सिंह कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 200 ग्राम अफीम और 1300 की ड्रग मनी बरामद की गई है। थाना सदर ने कुलविंदर सिंह उर्फ राहुल उर्फ गोलू निवासी नजदीक झंडी माता मंदिर इंदिरा कॉलोनी मुस्तफाबाद बटाला रोड को गिरफ्तार किया है। 12 ग्राम हैरोइन और 730 रु पए की ड्रग मनी बरामद की गई है ।
थाना रंजीत एवेन्यू की पुलिस ने मनिंदर सिंह निवासी प्रताप बाजार छेहरटा को गिरफ्तार किया है ।आरोपी की गिरफ्तारी अजनाला रोड डी ब्लॉक वाली सड़क से की गई है। उसके कब्जे से 27 ग्राम हैरोइन और 1000 बरामद किए गए हैं ।थाना मकबूल पुरा की पुलिस ने सुखदेव सिंह निवासी गली नंबर 13 मकबूलपुरा को गिरफ्तार किया है, 6 ग्राम हैरोइन और 200 बरामद किए गए हैं। थाना बी डिवीजन की पुलिस ने राजेंद्र सिंह उर्फ रवि निवासी बाबा दीप सिंह नगर तरंन तारन रोड को गिरफ्तार किया है ।इस समय आरोपी की गली नंबर 11 गंडा सिंह कॉलोनी में रह रहा है। 40 ग्राम हैरोइन और 2000 बरामद किए गए हैं ।थाना वेरका ने साजन निवासी गार्डन एवेन्यू खान कोट को गिरफ्तार किया है, 8 ग्राम हैरोइन और 250 रु पए बरामद किए गए हैं ।
आरोपी की एिक्टवा को भी जप्त किया गया है। थाना कत्थूनंगल की पुलिस ने सुखमान सिंह निवासी गांव भोआ फतेहगढ़ और उसके साथी बंटी उर्फ कुंडा निवासी चाविंडा देवी को गिरफ्तार किया है। 550 रु पए और 48 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना मेहता ने मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी गांव मेहता और जसवंत सिंह उर्फ बागी निवासी गांव नंगली कला को गिरफ्तार किया है। 22 ग्राम हैरोइन एक गाड़ी और 3600 रु पए की ड्रग मनी बरामद की गई है। थाना मजीठा ने सरवन सिंह निवासी गांव सोहिया कला को गिरफ्तार कर 9 बोतल शराब बरामद की है। इसके अलावा थाना लोपोके में सुखबीर शर्मा निवासी गांव चौगावा को गिरफ्तार कर 9 बोतल शराब बरामद की है
Next Story