
x
Punjab : जिला प्रशासन द्वारा जीवन जोत प्रोजैक्ट 2.0 के तहत बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलाए गए अभियान के तीसरे दिन लुधियाना के विभिन्न इलाकों में 11 मासूम बच्चों को रैस्क्यू किया गया। जिला प्रोग्राम अधिकारी गुरमीत सिंह और जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रश्मि सैनी की अगुवाई में जिला टास्क फोर्स की टीमों ने दुर्गा माता मंदिर, भाई रणधीर सिंह नगर, जमालपुर सैक्टर 32, फील्ड गंज, शीतला माता मंदिर, भाई वाला चौक, भारत नगर चौक, विश्वकर्मा चौक, चीमा चौक और वर्धमान चौक जैसे क्षेत्रों में छापेमारी की। 3 दिनों में कुल 29 बाल भिखारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चों से भीख मंगवाने वाले सरगनाओं द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य को खतरे में डाला जा रहा था। जीवन जोत प्रोजैक्ट 2.0 का उद्देश्य बच्चों को भीख मांगने और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाना और उन्हें शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना है। जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 और नंबर 96468-01323 तथा 93192-67958 जारी किए हैं।
TagsPunjab11 बच्चोंरेस्क्यूPunjab11 childrenrescue जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





