पंजाब

आज से दो दिवसीय चंडीगढ़ दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू

Sarita
8 Oct 2022 6:21 AM IST
President Murmu on a two-day visit to Chandigarh from today
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ से नौ अक्टूबर तक चंडीगढ़ का दौरा करेंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ से नौ अक्टूबर तक चंडीगढ़ का दौरा करेंगी। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति शनिवार को चंडीगढ़ के सुखना लेक में भारतीय वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर शिरकत करेंगी।

वह चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित होने वाले एक नागरिक स्वागत समारोह में भी शामिल होंगी। नौ अक्टूबर को राष्ट्रपति चंडीगढ़ सचिवालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति भवन ने देर रात एक बयान में कहा, ''वह दिल्ली लौटने से पहले चंडीगढ़ में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के शताब्दी वर्ष समारोह के 52वें दीक्षांत समारोह और समापन समारोह में भी शिरकत करेंगी।''


Next Story