पंजाब

जालंधर में 15 जगहों पर पुलिस की छापेमारी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े हैं तार

Gulabi Jagat
21 Sep 2023 4:12 PM GMT
जालंधर में 15 जगहों पर पुलिस की छापेमारी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से जुड़े हैं तार
x
जालंधर। पंजाब से बड़ी खबर है। जालंधर में पुलिस ने एक साथ 15 जगहों पर छापेमारी की है। ये छापेमारी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर व सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ से जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) ने गोल्डी बराड़ समेत विदेश में बैठे 11 मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों के फोटो जारी किए थे। उसके बाद गुरुवार को पंजाब पुलिस ने हरकत में आते हुए गोल्डी बराड़ के करीबियों के घरों पर छापेमारी की है।
जालंधर शहर में पुलिस ने 15 जगह छापेमारी की है। घरों में घुसकर चप्पा-चप्पा खंगाला। यहां तक कि घरों में पड़ी अलमारियां से लेकर बेड बॉक्स तक खोल-खोल कर देखे। कई स्थानों पर पुलिस की इस कार्रवाई पर लोगों ने आपत्ति भी जताई और पुलिस वालों से लोग उलझते हुए भी नजर आए।
छापेमारी कर रहे पुलिस वालों का एक ही जवाब था कि DGP साहब के आदेश पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पंजाब पुलिस के DGP के आदेश पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ऑपरेशन दोपहर 2 बजे तक चला है।
आदेश के मुताबिक ऑपरेशन से दौरान जितने भी संदिग्ध राउंडअप किए जाएंगे उनकी सारी डिटेल शाम को पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि यह रेड गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के जिन लोगों के साथ संबंध सामने आए हैं वहां पर की गई है।
Next Story