पंजाब

पुलिस की कार्रवाई, पिस्तौल व हैरोइन सहित नशा तस्कर काबू

Gulabi Jagat
5 July 2022 5:33 PM IST
पुलिस की कार्रवाई, पिस्तौल व हैरोइन सहित नशा तस्कर काबू
x
पुलिस की कार्रवाई
बटाला : पुलिस पार्टी पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को सिविल लाइन की पुलिस ने 100 ग्राम हैरोइन व पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। सिविल लाइन के एस.एच.ओ. सुरिन्द्रपाल सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. बटाला राजपाल सिंह संधू के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एस.आई. गुरदेव सिंह व सी.आई.ए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर हरमीक सिंह ने पुलिस पार्टी सहित नाकाबंदी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को काबू किया है। पुलिस का कहना है कि जब इस संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो उक्त व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर पुलिस पार्टी पर फायर किए और मौके से भागने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ लिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति से एक 32 बोर पिस्टल, 4 कारतूस, 2 खोल व 100 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की छानबीन में जुट गई है।


Source: Punjab Kesari

Next Story