पंजाब

चंडीगढ़ में लोगों को गर्मी से मिली राहत, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Renuka Sahu
29 Jun 2022 5:37 AM GMT
People got relief from heat in Chandigarh, the weather became pleasant due to rain
x

फाइल फोटो 

बुधवार सुबह पंजाब और हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में मौसम सुहाना हो गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बुधवार सुबह पंजाब और हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में मौसम सुहाना हो गया है। ट्राइसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली) में सुबह से हो रही बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मगर दफ्तरों को जाने वाले लोगों को थोड़ी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। आसमान में घने काले बादल छाए हैं और हल्की-हल्की बरसात हो रही है।

इस बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में हमेशा 30 जून तक मानसून आ जाता है। इस बार हालात कुछ ऐसे बन रहे थे कि दो जुलाई के बाद मानसून आने की संभावना थी। हालांकि 24 घंटे में आए मौसम में बदलाव के बाद मानसून ने एक दिन पहले ही दस्तक दे दी है। इस बार जुलाई में सामान्य से अधिक बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है।
मंगलवार को भी चंडीगढ़ में बादल छाए रहे लेकिन हवा न चलने की वजह से मौसम काफी गर्म रहा। उमस के कारण लोग बेहाल रहे। इसकी वजह से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। पंचकूला में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मगर बुधवार सुबह शुरू हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है।
Next Story