
x
Patiala: पटियाला के कई स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी और एहतियातन सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।
फिलहाल यह ई-मेल कहां से भेजी गई और धमकी किसने दी, इसकी जांच की जा रही है। धमकी के बाद स्कूलों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ई-मेल में दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक स्कूलों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमृतसर और जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, जिसके बाद बच्चों को अचानक छुट्टी देनी पड़ी थी।
TagsPatialaस्कूलोंबमउड़ानेधमकीहड़कंप Patialaschoolsbombthreatspanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





