पंजाब

विदेश से अमृतसर आए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया बवाल, पढ़ें पूरा मामला

Gulabi Jagat
14 July 2022 1:18 PM IST
विदेश से अमृतसर आए यात्रियों ने एयरपोर्ट पर मचाया बवाल, पढ़ें पूरा मामला
x
अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज जमकर हंगामा हुआ। दुबई से अमृतसर आई स्पाइसजेट की फ्लाइट से 50 के करीब यात्रियों का सामान गायब पाया गया।
जानकरी के अनुसार दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-56 ने दो घंटे देरी से उड़ान भरी जिसके चलते यह फ्लाइट सुबह 3.20 बजे की बजाय सुबह 5.07 पर लैंड हुई। फ्लाइट लेट होने के कारण हुई यात्रियों को परेशनी यहीं खत्म नहीं हुई उन्हें असली परेशानी का सामना अमृतसर पहुंचने के बाद करना पड़ा जब यात्रियों को अपना सामान लेने की जद्दोजहद करनी पड़ी।
सामान न मिलने से परेशान यात्रियों ने जब ग्राउंड स्टाफ से संपर्क किया तो वहां सिर्फ 3 कर्मचारी ही थे। इस कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।+


सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story