
x
Panipat पानीपत: नौल्था गांव में रोहतक-पानीपत हाईवे पर सरकारी स्कूल के सामने पीर के साथ बने मंदिर में गत शनिवार रात को बाबा सत्यवान की गला रेतकर की गई हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 36 घंटे में सुलझा ली और सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नौल्था निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि हत्याकांड को सुलझाने की जिम्मेदारी सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम को दी गई थी। टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए सोमवार को मामले को सुलझाया और आरोपी संदीप को नौल्था के डिडवारी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बया सत्यवान (50) की हत्या करना कबूल किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह करीब 6 साल से मंदिर में बाबा सपवान के पास आता था। बाबा उसे प्रसाद बांटकर भिक्षा में मिलने वाले पैसों से रोजाना 200-300 रुपये देता था। वह घर से बया के लिए खाना लेकर जाता था। वह खुद भी कभी-कभी मंदिर में सो जाता था।
अब पिछले कुछ दिनों से बाबा ने उसे पैसे देने बंद कर दिए थे और पैसे मांगने पर मारपीट और गाली-गलौज करने लगा था। वह बाथा से रंजिश रखने लगा था। 3 मई की शाम को वह शराब लेकर मंदिर में बाबा के पास गया। बाबा पहले से ही नशे में था। वह बाबा के साथ आंगन में चारपाई पर बैठकर शराब पीने लगा। पैसों को लेकर बाबा से कहासुनी और हाथापाई के बाद उसने पास में पड़ा चाकू उठाया और बाबा का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
TagsPanipatबाबाहत्याखुलासा PanipatBabamurderrevelationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





