पंजाब

पंजाब, हरियाणा में लू से राहत नहीं

Kavita Yadav
1 Jun 2024 11:05 AM IST
पंजाब, हरियाणा में लू से राहत नहीं
x

Punjab News: पिछले कई दिनों से हरियाणा और पंजाब में चल रही भीषण गर्मी में कोई कमी नहीं आई है। शुक्रवार को नूंह और फरीदाबाद में क्रमश: 48.2 डिग्री सेल्सियस और 48.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी जारी रही और यहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, सिरसा में भी भीषण गर्मी रही और यहां अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के अन्य स्थानों में रोहतक में भी 47.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अत्यधिक गर्मी रही, जबकि महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 45.4 डिग्री सेल्सियस और 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में पटियाला में भीषण गर्मी रही, जहां तापमान 46 डिग्री रहा, जबकि अमृतसर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 45.8 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story