पंजाब

पुलिस गोलीबारी में किशोर के मारे जाने के बाद में पेरिस के एक हिस्से में रात्रिकालीन कर्फ्यू

HARRY
30 Jun 2023 5:19 PM GMT
पुलिस गोलीबारी में किशोर के मारे जाने के बाद में पेरिस के एक हिस्से में रात्रिकालीन कर्फ्यू
x
फ्रांस | फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक किशोर को गोली मारे जाने की घटना के बाद शहर के एक इलाके में सप्ताहांत तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। पेरिस के दक्षिण पश्चिमी उपनगर क्लामार्ट ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में बृहस्पतिवार को कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा की।
बयान में कहा गया है कि कर्फ्यू रात नौ बजे शुरू होगा और सुबह छह बजे तक रहेगा तथा यह बृहस्पतिवार रात से सोमवार तक जारी रहेगा। गौरतलब है कि फ्रांस में एक पुलिस अधिकारी द्वारा 17 वर्षीय एक किशोर को गोली मारे जाने के बाद हिंसा भड़क गई।
Next Story