पंजाब

मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद

Gulabi Jagat
28 Sept 2023 8:56 PM IST
मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद
x
चंडीगढ़: हांगज़ू में चल रही एशियन गेम्ज़ में पंजाब के खिलाडिय़ों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। आज पंजाब के अर्जुन सिंह चीमा ने निशानेबाजी के टीम मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अर्जुन सिंह चीमा को बधाई देते हुए कहा कि एशियन गेम्ज़ में पंजाब के खिलाड़ी रोज राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य को अपने खिलाडिय़ों पर गर्व है। रोइंग और क्रिकेट के बाद निशानेबाजी में पंजाब के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के खिलाडिय़ों ने अब तक 3 स्वर्ण, 2 रजत और 4 काँस्य पदक जीते हैं।
फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिन्दगढ़ के अर्जुन सिंह चीमा ने आज एशियन गेम्ज़ में पुरूषों के 10 मीटर एयर पिस्तौल टीम मुकाबले में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीता।
Next Story