पंजाब

Ludhiana: ट्यूशन पढ़ने गए 2 बालकों के साथ वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
19 Dec 2025 12:56 PM IST
Ludhiana: ट्यूशन पढ़ने गए 2 बालकों के साथ वारदात, जांच में जुटी पुलिस
x
Ludhiana: दुगरी में करतार चौक के स्थित स्टडी सैंटर में टयूशन पढ़ने गए 2 बालकों पर तेजधार हथियारों से लैस तीन युवकों ने हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से जख्मी कर फरार हो गए । मौके पर मौजूद लोग जब उसका बीच बचाव करने के लिए आए तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए। लोगों ने जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी पहचान समीर वर्मा 16 साल व उसके दोस्त हरजोत सिंह के रूप में की गई ।
शिकायत मिलने के बाद जांच के बाद थाना दुगरी की पुलिस ने न्यू जनता नगर की रहने वाली समीर वर्मा की मां अंजू वर्मा की मां के बयान पर कार्रवाई करते हुए रिश्व, मनी व उनके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में अंजू वर्मा ने बताया कि उसका बेटा समीर वर्मा अपनी टयूशन खत्म कर अपने दोस्त हरजोत सिंह के साथ बाईक लेने के लिए पार्किंग में खड़ा था तो उक्त आरोपी पहले ही वहां पर मौजूद थे, जो कि नशे की हालत में थे।
उन्होंने उसके बेटे के साथ बिना वजह बहस करनी शुरू कर दी और गाली गलौच करना शुरू कर दिया । उसके बेटे व उसके दोस्त ने विरोध जताया तो उक्त आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया और तेजधार हथियारों से वार कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया । बाद में धमकियां देते हुए फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है ।
Next Story