पंजाब

Ludhiana: आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला

Sarita
1 April 2025 10:15 AM IST
Ludhiana: आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे को नोच-नोच कर मार डाला
x
Ludhiana लुधियाना: ताजपुर कूड़ाघर के पास गुरु तेग बहादुर नगर में एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने 6 वर्षीय आदित्य को नोच-नोच कर मार डाला। मां लक्ष्मी व इलाके के लोगों ने मासूम आदित्य को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने देर शाम टिब्बा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। बच्चे की मां लक्ष्मी ने बताया कि वह सफाई का काम करती है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह काम पर चली गई और उसका बेटा घर पर था। पहले वह गली में खेल रहा था और फिर कुछ दूर बच्चों के साथ खेलने चला गया।
उसने बताया कि कूड़े के ढेर की तरफ से कुत्तों का झुंड आया और बच्चों पर हमला कर दिया। बाकी बच्चे वहां से भाग गए। उसने बताया कि बच्चे चिल्लाते हुए वहां से भागे और उसे बताया कि कुत्ते आदित्य को काट रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंची तो कुत्ते उसे नोच रहे थे। लोगों की मदद से उसने बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया और सिविल अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story