
x
Ludhiana लुधियाना: एक महिला पर बंदर द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान लुधियाना के नीम वाला निवासी आरती कपूर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरती कपूर अपने परिवार के साथ हरिद्वार स्नान करने गई थी। इसी दौरान एक बंदर ने अचानक महिला के सिर पर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके चलते महिला के सिर पर उपचार के दौरान 12 टांके लगाए गए हैं।
आरती कपूर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार गई थी। गंगा स्नान करने के बाद जब वह वहां बने महिला कक्ष में अपने कपड़े बदलने लगी तो बंदर ने अचानक उसके सिर पर मुंह से हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उसका इलाज करवाए। पति के कहने पर उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद टांके लगाए।
TagsLudhianaबंदरमहिलाहमलाअफरा-तफरीLudhianamonkeywomanattackchaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





