पंजाब

Ludhiana: पेट में दर्द होने पर नाबालिग पहुंची अस्पताल डॉक्टरों ने बताया 6 सप्ताह की गर्भवती

Sanjna Verma
27 Jun 2024 5:23 PM IST
Ludhiana: पेट में दर्द होने पर नाबालिग पहुंची अस्पताल डॉक्टरों ने बताया 6 सप्ताह की गर्भवती
x
Ludhianaलुधियाना: पेट में दर्द होने पर एक नाबालिगा अपना इलाज करवाने अपनी मां के साथ अस्पताल गई तो डाक्टरों द्वारा 6 सप्ताह की गर्भवती होने की बात बताई गई, जिसके बाद मां-बेटी के पैरो नीचे जमीन खिसक गई। बाद में बेटी ने बताया कि लगभग 2 महीने पहले उसे एक अज्ञात बाइक सवार जबरदस्ती सुनसान जगह पर ले गया था और उसके साथ physical relationship बनाए थे। फिलहाल इस मामले में थाना सदर की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 376 और पोस्को एक्ट के अधीन केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
पुलिस को दी शिकायत में मोती बाग कालोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि गत 25 जून को 14 साल की बेटी ने बताया कि उसके पेट में काफी दर्द हो रही है,जिसे उपचार के लिए जब वह CIVIL HOSPITAL लेकर गई तो डाक्टर ने बताया कि उनकी बेटी 6 सप्ताह और 6 दिन की गर्भवती है, तब बेटी ने बताया लगभग 2 महीने पहले घर से एक किराना शॉप पर रात को सामान लेने के लिए जब गई थी तो रास्ते में अज्ञात बाइक सवार ने उसे सुनसान जगह पर लेकर दुष्कर्म किया था और धमकाते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार नाबालिगा अस्पताल में दाखिल है और पुलिस अपने स्तर पर जांच में जुटी हुई है।
Next Story