
x
Ludhiana लुधियाना: महानगर के गांव तलवाड़ा के पास एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसमें एमबीए (MBA) की पढ़ाई कर रहे 25 वर्षीय होनहार युवक राजवीर सिंह खैरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर कोई और नहीं बल्कि उसका ही जिगरी दोस्त जुगराज सिंह है। जोकि उसे घर से बुला कर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी।परिजनों का कहना है कि शुक्रवार की देर शाम राजवीर का दोस्त जुगराज सिंह उसे घर से बुलाकर ले गया था।
राजवीर ने जाते समय घरवालों को बताया भी था कि वह अपने दोस्त के साथ जा रहा है। परिजनों को क्या पता था कि जिस दोस्त पर उनका बेटा भरोसा कर रहा है, वही उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। थाना पीएयू के एसएचओ विजय कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया आरोपी की पहचान: जुगराज सिंह (निवासी गांव पमाल) के रूप में हुई है। परिवार की शिकायत पर जुगराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
TagsLudhianaMBA छात्रहत्याआरोपीफरारLudhianaMBA studentmurderaccusedabsconding जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





