
x
Ludhiana: इस्लामगंज इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब सीवरेज की सफाई के दौरान एक विकसित इंसानी भ्रूण बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम जोन-बी के लुधियाना कार्यालय में तैनात लंबरदार अशोक कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 2 मार्च को वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए इस्लामगंज स्थित 'छल्लियां वाली गली' में आए थे। जैसे ही कर्मचारियों ने सीवरेज का ढक्कन हटाया, उन्हें अंदर एक संदिग्ध वस्तु तैरती हुई दिखाई दी। जब कर्मचारियों ने सावधानी से उस वस्तु को बाहर निकाला और साफ करके देखा, तो उनके होश उड़ गए। वह एक इंसानी भ्रूण था। लंबरदार के अनुसार, किसी अज्ञात महिला ने अपने साथियों के साथ मिलीभगत कर अवैध रूप से गर्भपात करवाया और लोक-लाज या कानूनी कार्रवाई के डर से भ्रूण को सीवरेज में फेंक दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके सहयोगियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पास के अस्पतालों व क्लीनिकों का रिकॉर्ड भी चेक किया जा रहा है ताकि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके।
TagsLudhianaसीवरेजइंसानी भ्रूणसनसनीLudhianasewerhuman fetussensation. chup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





