
x
Ludhiana लुधियाना: शिमलापुरी के चिमनी चौक इलाके के पास एक मशहूर रेस्टोरेंट में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे रेस्टोरेंट का सारा सामान जलकर राख हो गया। भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने दहशत में आकर अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। मामले की जानकारी देते हुए किंग बेकर्स रेस्टोरेंट के मालिक दमनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट के पास बिजली का बड़ा ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जहां से अक्सर स्पार्किंग होती रहती है।
उन्होंने दावा किया कि इस मामले को लेकर कई बार पावरकॉम के अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। गत दिवस दोपहर करीब एक बजे उनके रेस्टोरेंट में बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे रेस्टोरेंट में पड़ा सारा सामान, फर्नीचर, एयर कंडीशनर, एलईडी आदि जलकर राख हो गए। दमनप्रीत ने कहा कि गनीमत रही कि हादसे के दौरान रेस्टोरेंट के किचन में रखे गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए, नहीं तो हादसा और भी भयानक रूप ले सकता था।
आग लगने के शुरूआती दौर में दुकानदारों की मदद से उन्होंने बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच अचानक लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर भयानक लपटों पर काबू पाया। आग लगने के कारण उन्हें करीब 4 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।
TagsLudhianaरेस्टोरेंटआगदहशतLudhianarestaurantfirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





