
x
Ludhiana लुधियाना :लगातार हो रही बारिश ने पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर की अधिकांश सड़कें नदियों और नालों में तब्दील हो गईं। हालात ऐसे बन गए कि रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव के चलते वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से कई वाहन अनियंत्रित होकर पलटते नजर आए, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया। सड़कों की यह बदहाल स्थिति सरकार के विकास कार्यों से जुड़े दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। घंटों तक फंसे वाहन चालक और राहगीर प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते दिखाई दिए। लोगों का कहना है कि हर बारिश में शहर की यही स्थिति हो जाती है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की समस्या भी गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों की हालत सुधारने की मांग की है, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को राहत मिल सके।
TagsLudhianaबारिशसड़केंतालाबLudhianarainroadslakes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





