पंजाब

Ludhiana: युवक पर आधा दर्जन हथियारबंदों ने किया जानलेवा हमला

Sarita
24 Feb 2026 12:55 PM IST
Ludhiana: युवक पर आधा दर्जन हथियारबंदों ने किया जानलेवा हमला
x
Ludhiana: टिब्बा रोड पर स्थित गुलाबी बाग कालोनी में मोटरसाइकिल सवार आधा दर्जन के करीब हथियारबंदो ने सरेआम गुंडागर्दी करते हुए एक युवक को जख्मी कर दिया। बचाव के लिए आए लोगों ने मौके पर ही दो युवकों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जख्मी हुए युवक के पिता फुरकान कुरैशी के बयान पर अनंत सिंह, रिहान अलवी, अजीत सिंह कुंडा, जश्न, कीशु व उनके 5 अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में फुरकान कुरैशी ने बताया कि उसका बेटा ऊमर कुरैशी 15 साल घर के बाहर गली में खड़ा था तो रात को करीब 10 बजे मोटरसाइकिलों पर सवार उक्त आरोपी आए और उसके बेटे को बिना वजह गाली गलौच करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो हथियारों से लैस युवकों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया । हमलावर कृपाणों, बेसवाल व राडों से लैस थे। जब उन्होंने बचाव के लिए शोर मचाया तो आस पास के लोग इक्ट्ठे हो गए। लोगों ने मौके पर दो लोगों को काबू कर लिया और उनका मोटरसाइकिल भी पकड़ लिया। पुलिस ने काबू किए गए आरोपियों की पहचान अनंत सिंह व रिहान अलवी के रूप में की है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और उनके अन्य साथियों को लेकर तलाश की जा रही है।
Next Story