
x
Ludhiana लुधियाना: सतलुज नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए लुधियाना जिला प्रशासन ने गांव ससराली के पास धुस्सी बांध के कमजोर होने के कारण आसपास के गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षा व्यवस्था करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। शुक्रवार सुबह जारी निर्देशों में कहा गया है कि गांव ससराली (लुधियाना पूर्वी क्षेत्र) के पास सतलुज नदी का बांध पानी के तेज बहाव के कारण गंभीर दबाव में है।
बांधों की सुरक्षा और मजबूती के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अगर बांध में कोई दरार या क्षति होती है, तो ससराली, बूंट, रावत, हवास, सीड़ा, बूथगढ़, मंगाली टांडा, ढेरी, ख्वाजके, खासी खुर्द, मंगाली कदर, मत्तेवाड़ा, मांगट, मेहरबान गांव प्रभावित हो सकते हैं और पानी से घिरने का खतरा है।
Next Story





