पंजाब

Ludhiana: शादी समारोह में फायरिंग , 3 की मौत, मची भगदड़

Sarita
30 Nov 2025 9:46 AM IST
Ludhiana: शादी समारोह में  फायरिंग , 3 की मौत, मची भगदड़
x
Ludhiana: पक्खोवाल रोड़ पर देर रात बाथ कैसल पैलेस में चल रहे शादी समारोह के दौरान दो गैगस्टरों के गुट आमने सामने हो गए । इस दौरान दोनों की तरफ से अंधाधुंध क्रास फायरिंग की गई। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान 60 से अधिक फायर हुए हैं। फायरिंग के दौरान दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गईमरने वाले युवक की पहचान वासु के रूप में की गई है, जिसे डीएमसी अस्प्ताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई ।
जख्मी की पहचान जे.के.डाबर के रूप में हुई है । जब कि जख्मियों और मरने वाली महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी । बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान दो ग्रुप अकुंर ग्रुप व शुभम मोटा ग्रुप आमने हो गए। ठेकेदार वरिंदर कपूर के भतीजे की शादी थी जिस पर उनकी तरफ से दोनों को निमंत्रण दिया गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अकुंर ग्रुप पहले ही शादी समारोह में अपने साथियों को लेकर पहुंचा हुआ था जैसे ही शुभम मोटा अपने ग्रुप के साथ पंडाल में पहुंचा तो दोनों का आमना सामना हो गया।
देखते ही देखते दोनों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई । जब कि दोनों का समझौता करने के प्रयास में हौजरी कारोबारी जे.के.डाबर जख्मी हो गया। फायरिंग के कारण शादी समरोह में भगदड़ मच गई । कुछ लोग इस भगदड़ में भी जख्मी हो गए । पता चलते ही थाना सदर की पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ।
Next Story