पंजाब

Ludhiana: फैक्टरी वर्कर की हत्या, फैली सनसनी

Sarita
21 April 2025 9:47 AM IST
Ludhiana:  फैक्टरी वर्कर की हत्या, फैली सनसनी
x
Ludhiana लुधियाना: शहर के टिब्बा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक फैक्ट्री कर्मचारी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान मेवाराम के रूप में हुई है जो एक ड्राइंग फैक्ट्री में वाशिंग मास्टर था।
जैसे ही लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टिब्बा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
Next Story