
x
Ludhiana लुधियाना: पंजाब में नशा तस्करों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्होंने पुलिस पार्टी को रौंदने की कोशिश की। मामला लुधियाना के मलौद थाना क्षेत्र का है, जहां तस्कर ने तस्करी की सूचना पर आधी रात को इलाके की नाकाबंदी करने पहुंची पुलिस पर अपनी सफारी कार चढ़ा दी। हमले में एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया और आरोपी अपनी कार लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जस्सा के खिलाफ नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। वह मूल रूप से दोराहा के गांव कद्दून का रहने वाला है। लेकिन इन दिनों वह मलौद के गांव मदनीपुर में रहता है।
घायल सीनियर कांस्टेबल करमजीत सिंह ने अपने बयान में बताया कि वह एसएचओ सतनाम सिंह और सीनियर कांस्टेबल नवप्रीत सिंह के साथ शनिवार रात स्विफ्ट कार में गांव सिहोरा के धमोट रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में मौजूद थे। दोपहर 12:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि नशा तस्कर जसवीर सिंह उर्फ जस्सा अपने साथियों के साथ सफेद रंग की सफारी में धमोट की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने उसे टार्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया, लेकिन जस्सा ने अपनी गति बढ़ा दी और जान से मारने की नीयत से कार को पुलिस पर चढ़ा दिया। टक्कर लगने से कांस्टेबल करमजीत सिंह के पैर, कूल्हे, कोहनी और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।
सफारी कार पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद जस्सा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ फरार हो गया। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव के आदेश पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने जस्सा और उसके गिरोह की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं। डीएसपी हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsLudhianaतस्करपुलिसकारकांस्टेबलघायलLudhianasmugglerpolicecarconstableinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





