Ludhiana: पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सलेम टाबरी के खजूर चौक स्थित अशोक नगर निवासी कंवरपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के दूसरे साथी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीसीपी शुभम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चिट्टा (हेरोइन) पीने का आदी है। वाघा बॉर्डर से दो किलोमीटर आगे एक व्यक्ति उसे हेरोइन लाकर देता था, जिसे वह विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी कंवरपाल को सलेम टाबरी इलाके के खजूर चौक के पास से गिरफ्तार किया।
उस समय उसके पास से 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि उसके घर में और हेरोइन रखी हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 4 किलो 755 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत है। इस मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है कि यह हेरोइन कहां-कहां और किन-किन जगहों पर सप्लाई की जा रही थी और आरोपियों के और कौन-कौन साथी इस धंधे में शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।
TagsLudhianaनशा तस्करगिरफ्तार Ludhianadrug smugglerarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





