
x
Ludhiana: इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तरफ सड़क हादसे में घायल की मदद के लिए लोग हाथ बढ़ाते हैं, वहीं कुछ शरारती तत्वों ने मदद के बहाने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना टिब्बा रोड के पास नेशनल हाईवे की है, जहां देर रात एक कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ लोग चालक की मदद के लिए रुके।
इसी बीच दो युवक कैंटर चालक वरिंदर कुमार के पास पहुंचे और उसे संभालने के बहाने सड़क से हटाकर पास की गली में ले गए। ड्राइवर को लगा कि वे उसकी मदद कर रहे हैं, लेकिन गली के अंधेरे का फायदा उठाकर उन दरिंदों ने अपना असली रंग दिखा दिया। आरोपियों ने घायल और डरे हुए ड्राइवर को घेर लिया और उससे मोबाइल फोन व नकदी लूट लिया और धमकाते हुए फरार हो गए। ड्राइवर ने हिम्मत जुटाकर उनका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन चोटिल होने के कारण वह उन्हें पकड़ नहीं सका। वहीं मौके पर मौजूद अन्य राहगीरों को लगा कि ड्राइवर शायद पुलिस के डर से एक्सीडेंट के बाद फरार हो गया है, जिसके चलते उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंच गई।
जब चालक वरिंदर कुमार आपबीती सुनाई तो सब दंग रह गए। उसने बताया कि सामने से अचानक आई एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में उसका कैंटर डिवाइडर से टकराया था। एक्सीडेंट के कारण कैंटर का इंजन ऑयल पूरी सड़क पर फैल गया था, जिससे अन्य वाहनों के फिसलने का खतरा पैदा हो गया। इसलिए वह वाहनों को साइड करने लगा तो दो युवक मदद के बहाने उसे साइड के गए और उससे कैश एवं मोबाइल छीन लिया। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मी सतनाम सिंह ने बताया कि तेल गिरने के कारण तुरंत ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो सके।
TagsLudhianaहादसेघायल ड्राइवरलूटाLudhianaaccidentinjured driverrobbed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





