
x
Ludhiana : वेरका द्वारा निर्मित डबल टोन दही का सैंपल जांच में फेल हो गया है। यह सैंपल नीलम टी स्टॉल बस स्टैंड से लिया गया था। इसके अलावा बस स्टैंड में स्थित कौशल्या टी स्टॉल से लिया गया टमाटर की चटनी का सैंपल भी जांच में मानको पर खरा नहीं उतरा। दोनों सैंपल सब स्टैंडर्ड करार दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार ये सैंपल नवंबर माह में लिए गए थे। उन्होंने बताया कि इसी समय अवधि के दौरान लिए गए अन्य सैंपलों में इकोनामी मार्ट मुंडिया कलां से लिया गया देसी घी का सैंपल जांच में अनसेफ पाया गया।
मां अन्नपूर्णा वैष्णो ढाबा कंगनवाल से टमाटर की चटनी का सैंपल सब स्टैंडर्ड, लोहारा से लिया गया पनीर का सैंपल अनसेफ और दूध का सैंपल सब स्टैंडर्ड तथा सेख़ो स्वीटस पक्खोवाल रोड से लिया गया मलाई पेड़े का सैंपल अनसेफ पाया गया। इस पर लगा चांदी का वर्क खाने लायक नहीं पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार खाने-पीने की वस्तुओं की जांच का कार्य आगे भी जारी रहेगा। इसके अलावा दूध और दूध से बने पदार्थो की व्यापक सैंपलिंग का काम शीघ्र भी शुरू कर दिया जाएगा।
TagsLudhianaडबल टोनदहीसैंपलफेलdouble-tonedcurdsamplefailed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





