
x
Ludhiana लुधियाना: लुधियाना के शेरपुर इलाके में एक युवक का शव नीले रंग के ड्रम में मिला। युवक की हत्या करने के बाद हत्यारों ने शव को बोरे में डाला और फिर नीले रंग के ड्रम में फेंक दिया। सड़क किनारे फेंके गए ड्रम से जब दुर्गंध आई तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ड्रम से बोरा निकालकर खोला तो उसमें एक शव मिला। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। आशंका है कि शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला।
पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थाना डिवीजन छह पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है, ताकि मृतक की पहचान होने के बाद हत्यारों तक पहुंचने में आसानी हो। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान भी थे। आशंका है कि युवक की हत्या कर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए और शव को बोरी में बांधकर ड्रम में फेंक दिया गया। हत्यारों ने शव को नष्ट करने की कोशिश की। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story





