
x
Ludhianaलुधियाना: पंजाब के लुधियाना की सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें जेल सुपरिटेंडेंट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई।रिपोर्ट्स के मुताबिक, लुधियाना के ताजपुर रोड पर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ, जो मारपीट में बदल गया। इस घटना से जेल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए सीनियर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और कैदियों को शांत कराने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि जब जेल सुपरिटेंडेंट कुलवंत सिद्धू दूसरे अधिकारियों के साथ झगड़ा शांत कराने पहुंचे, तो कैदियों ने उन पर भी हमला कर दिया। एक कैदी ने उनके सिर पर ईंट मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से जेल में तनावपूर्ण माहौल बन गया है। शांति बनाए रखने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के बाद तीन पुलिस स्टेशनों के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।इस घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
TagsLudhianaसेंट्रल जेलकैदियोंझड़पहड़कंप LudhianaCentral Jailprisonersclashespanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





