पंजाब

Ludhiana: ई-स्कूटी ने साइकिल सवार मासूम को मारी जोरदार टक्कर,परिवार में कोहराम

Sarita
28 Feb 2026 9:46 AM IST
Ludhiana: ई-स्कूटी ने साइकिल सवार मासूम को मारी जोरदार टक्कर,परिवार में कोहराम
x
Ludhiana: महानगर के 33 फुटी रोड स्थित गुरुनानक नगर में कल शाम एक ऐसा रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जिसने हर किसी के दिल को दहला कर रख दिया। घर से साइकिल पर ट्यूशन जा रहा एक मासूम बच्चा तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक एक्टिवा की चपेट में आ गया।टक्कर इतनी भयानक थी कि बच्चा अपनी हवा में करीब 5 फीट ऊपर उछला और सीधे सिर के बल पक्की सड़क पर जा गिरा। यह पूरी खौफनाक वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बच्चे की पहचान ऋषभ के रूप में हुई है, जिसके पिता एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि ऋषभ शाम के समय अपनी साइकिल ठीक करवाने के लिए पास की दुकान पर गया था ताकि वहां से लौटकर वह समय पर ट्यूशन जा सके।
घर की दहलीज के पास ही जैसे ही ऋषभ अपनी लाल रंग की साइकिल पर सवार होकर सामान्य गति से घर की गली की ओर मुड़ा, तभी सामने से आ रही एक सफेद रंग की तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक एक्टिवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर मारने वाला एक्टिवा सवार भी संतुलन खोकर दूर जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। खून से लथपथ ऋषभ को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पिता को इस हादसे की खबर फोन पर मिली, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल डॉक्टर मासूम की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story