
x
Ludhiana लुधियाना: महानगर में शुक्रवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां मौत बनकर आए एक बेकाबू ट्रक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले पंजाब पुलिस के एक जवान को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर लगते ही पुलिस कर्मी सड़क पर मुंह के बल जा गिरा और उसका सिर बुरी तरह कुचल गया, जबकि दोनों टांगें भी टूट गईं।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय तरसेम सिंह के रूप में हुई है, जो लुधियाना कोर्ट परिसर में एक माननीय जज की सुरक्षा में तैनात थे। अज्ञात ट्रक चालक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से वाहन सहित फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश में पुलिस ने अब पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तरसेम सिंह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे पुलिस क्वार्टर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जैसे ही वह लड़कियों के कॉलेज के नजदीक पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तरसेम सिंह को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह काफी देर तक लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े रहे। वहां से गुजर रहे अन्य राहगीरों ने जब खून से लथपथ शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है ताकि दोषी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
TagsLudhianaMorning Walkपुलिस कर्मीट्रककुचलाLudhianaPolicemanTruckCrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





