
x
Ludhiana : शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक एक चलती हुई लग्जरी कार आग की लपटों में घिर गई। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह से करीब एक घंटे तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। घटना लुधियाना के पखोवाल रोड से सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, मोगा निवासी 24 वर्षीय मनवीर सिंह अपनी कार का शीशा बदलवाकर दुगरी इलाके से मोगा लौट रहा था। तभी अचानक तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण कार से धुआं उठना शुरू हुआ और कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस कर्मी सुखराज सिंह पुन्नू ने बताया कि पुल के ऊपर आग की लपटें देखकर तुरंत पहुंचकर ट्रैफिक नियंत्रित किया।
पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को संभाला और मामले की जांच शुरू कर दी।दुगरी थाने की पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है और तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में खासी अफरातफरी मची और राहगीरों ने लंबे समय तक जाम का सामना किया।
TagsLudhianaचलतीकारहड़कंपmoving carcommotion. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





