पंजाब

आज पंजाब विधानसभा में नए अध्यक्ष के तौर पर होगा कुलतार सिंह संधवां के नाम का एलान, दोपहर में सदन को संबोधित करेंगे राज्यपाल

Sarita
21 March 2022 10:24 AM IST
आज पंजाब विधानसभा में नए अध्यक्ष के तौर पर होगा कुलतार सिंह संधवां के नाम का एलान, दोपहर में सदन को संबोधित करेंगे राज्यपाल
x

फाइल फोटो 

पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सोमवार को नए अध्यक्ष के तौर पर कुलतार सिंह संधवां के नाम को औपचारिक एलान होगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सोमवार को नए अध्यक्ष के तौर पर कुलतार सिंह संधवां के नाम को औपचारिक एलान होगा। आम आदमी पार्टी की तरफ से संधवां का नाम फाइनल किया जा चुका है। इसके बाद राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित सदन को संबोधित करेंगे।

पंजाब की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन 117 नवनिर्वाचित विधायकों को सदन में शपथ दिलाई गई थी। साथ ही तय किया गया था कि सरकार की ओर से तीन दिन सत्र चलाया जाएगा। सत्र के कारण सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह किसी भी सूरत में सत्र के दौरान गैरहाजिर नहीं होंगे।
Next Story