
x
Jalandhar: बाबू जगजीवन राम चौक पर स्थित नशा छुड़ाओ केंद्र बाहर मामूली झगड़े के एक दिन बाद दोस्त ने ही दोस्त की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। जैसे ही बेसुध होकर युवक नीचे गिरा तो लोग इकट्ठा हो गए। चाकू लगने से हत्यारा युवक समेत 2 युवक घायल हुए है। युवकों की हालत देख राहगीरों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि 2 युवकों का इलाज शुरू कर दिया गया। मृतक की पहचान सचिन मलहोत्रा (25) पुत्र प्रेम चंद निवासी नजदीक दशहरा ग्राऊंड बस्ती शेख के रूप में हुई है।
सचिन की मां कांता देवी ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर सचिन का अपने दोस्त शुभम कल्याण से झगड़ा हुआ था। इस विवाद की शिकायत थाना पांच की पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। ऐसे में सोमवार दोपहर सचिन के दोस्तों ने उसे घर से बुलाया।बताया जा रहा है कि जैसे ही सचिन नशा छुड़ाओ केंद्र के बाहर पहुंचा तो शुभम कल्याण ने सचिन से गाली-गलौच शुरू कर दी और देखते ही देखते तीन बार उस पर चाकू से वार दिया।
सचिन के दोस्त तनिष्क ने उसे बचाना चाहा तो उसे भी चाकू घोंप दिया जबकि चाकू लगने से खुद आरोपी शुभम भी घायल हो गया। जैसे ही राहगीरों ने युवकों को खून से लथपथ देखा तो उन्हें सिविल अस्पताल ले गए लेकिन सचिन को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इस संबंधी तुरंत थाना 5 की पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद थाना 5 के प्रभारी साहिल चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
TagsJalandharयुवकहत्यापुलिसजांच Jalandharyoung manmurderpoliceinvestigation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





