
x
Jalandhar जालंधर : जालंधर वेस्ट के बावा खेल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नहर के पास एक महिला से तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अचानक हमला कर उसका मोबाइल छीन लिया और घटनास्थल से फरार होने लगे। रास्ते में मौजूद निहंग सिंह ने घटना को देख तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल से पीछा कर तीनों लुटेरों को टक्कर मारकर गिरा दिया। इस दौरान तीनों में से एक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि बाकी दो युवक मौके से भागने में सफल रहे।
पकड़े गए युवक को तुरंत बावा खेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार दो युवकों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के दौरान घायल या गंभीर चोट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
TagsJalandharमहिलालुटेरोंमोबाइलwomanrobbersmobile phone जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





