
x
Jalandhar : बी.एम.सी. चौक फ्लाईओवर पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह का जानी या भारी माल नुकसान नहीं हुआ।जानकारी के अनुसार कार में पूरा परिवार सवार था। ट्रक चालक का नाम नश्तर सिंह बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सामान्य गति से आगे बढ़ रही थी, तभी पीछे से आ रहे एक खाली ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया। ट्रक चालक ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार कर ली। खबर लिखे जाने तक ट्रक चालक कार को हुए नुकसान की मरम्मत का खर्चा उठाने के लिए भी तैयार था।पुलिस द्वारा दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
TagsJalandharट्रक-कारटक्करtruck-carcollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





