
x
Jalandhar जालंधर: पंजाब के जालंधर में जम्मू जा रहे पर्यटकों से भरी बस ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और अन्य टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हादसा आज सुबह जालंधर के भोगपुर कस्बे के काला बकरा इलाके में हुआ। मृतकों में बस चालक सुखवंत सिंह (पुत्र सुरजीत सिंह, निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर) और यात्री कुलदीप सिंह (निवासी उत्तम नगर, दिल्ली) शामिल हैं।
घायलों में गुरबदन सिंह, सुनील (पुत्र सुरेश) और अन्य यात्री शामिल हैं, जो उत्तम नगर, दिल्ली के रहने वाले हैं। बस अशोक बस सर्विस की थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। भोगपुर थाने को तुरंत सूचित किया गया और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों व मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
TagsJalandharट्रॉलेटूरिस्ट बसटक्कर2 मौतJalandhartrolleytourist buscollision2 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





