पंजाब

Jalandhar : जन्मदिन की पार्टी से आ रहे 3 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा

Sarita
5 Aug 2025 12:46 PM IST
Jalandhar :  जन्मदिन की पार्टी से आ रहे 3 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा
x
Jalandhar जालंधर: दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे तीन युवकों का स्कूटर स्थानीय बस स्टैंड के पास प्रेम ढाबे के सामने बिजली के खंभे से टकरा गया और इस दर्दनाक हादसे में 20 से 23 साल के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बस अड्डा थाना प्रभारी मोहिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त हादसा सोमवार सुबह 4:30 से 5 बजे के बीच हुआ। तीनों युवक भूरे रंग की एक्टिवा (नंबर PB08FE-0904) पर सवार थे। तीनों युवक सोफी पिंड के पास स्थित अलीपुर गाँव की तरफ से आ रहे थे और उन्हें अपने-अपने घर जाना था।
चौकी इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान वंश पुत्र दीपक कुमार निवासी मकान नंबर-1110 वाल्मीकि मोहल्ला गढ़ा थाना डिवीजन नंबर-7 जालंधर और सुनील कुमार शीला पुत्र विजय कुमार निवासी गांव संसारपुर थाना जालंधर कैंट के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम चेतन पुत्र विकास कुमार निवासी मकान नंबर-1124 वाल्मीकि मोहल्ला गढ़ा जालंधर बताया गया है। बस अड्डा चौकी की पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मृतक युवकों वंश और शीला का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।
Next Story