
x
Jalandhar जालंधर: दमोरिया पुल के पास घरों में गैस सिलेंडर सप्लाई करने आई गैस एजेंसी की गाड़ी से घरेलू सिलेंडर चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान उसका साथी मौके से फरार हो गया लेकिन लोगों ने चोर की पिटाई कर उसे थाना 3 की पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने बताया कि वह विजय गैस एजेंसी में ड्राइवर का काम करता है। गुरुवार को वह लोगों के घरों में सिलेंडर सप्लाई करने के लिए एजेंसी से निकला था। दमोरिया पुल पर जाकर जैसे ही वह एक घर में सिलेंडर छोड़कर वापस लौटा तो देखा कि उसके टेंपो के पास भीड़ खड़ी थी और लोग एक युवक की पिटाई कर रहे थे।
पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त युवक उसकी गाड़ी से सिलेंडर चोरी कर रहा था, जिसे आसपास के लोगों ने पकड़ लिया लेकिन उसका साथी भाग गया। लोगों ने चोरी किया गया सिलेंडर भी बरामद कर लिया है। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है।
TagsJalandharपुलगरमायामाहौलपुलिस Jalandharbridgeheated upsituationpoliceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





