पंजाब

Jalandhar : भयानक हादसा, फुटपाथ पर पलटी कार

Sarita
17 Feb 2025 6:06 AM IST
Jalandhar : भयानक हादसा, फुटपाथ पर पलटी कार
x
Jalandhar जालंधर: शहर में देर रात एक कार दुर्घटना होने की खबर है। बताया जा रहा है कि केक हाउस अर्बन एस्टेट के पास एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर पलट गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोगों की सांसे थम सी गईं। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई और कार में सवार लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।
कार में सवार चालकों को कुछ चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच जारी है।
Next Story