
x
Jalandhar जालंधर : सूर्य के दर्शन न होने से ठंड ने पूरा दिन जोर दिखाया, गत कुछ दिनों से ठंड का प्रभाव बढ़ने के कारण दिन व रात का पारा लुढ़क हुआ है और पब्लिक के लिए परेशानी पैदा हुई है। आलम यह है कि उत्तर भारत में शीत लहर ने एकाएक जोर पकड़ लिया है जिससे पंजाब के कई जिलों के तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ रही ठंड से आम जन-जीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो रहा है।
मौसम विभाग द्वारा पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए यैलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं महानगर जालंधर यैलो अलर्ट से तबदील होकर ऑरेंज अलर्ट में आ चुका है, जिसके चलते आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं। विभागीय अलर्ट के मुताबिक 6 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा और इसमें घनी धुंध, शीत लहर व दिन के समय ठंड का प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आएगा।वहीं, महानगर जालंधर के आसपास के विभिन्न स्थानों में रात के समय धुंध की वजह से विजिबिलटी बेहद कम नजर आई। धुंध के चलते हाइवे पर यातायात बुरी तरह से प्रभावित होना शुरू हो गया है। वहीं, आने वाले दिनों में शहर के भीतरी इलाकों में भी धुंध का जोर देखने को मिलेगा।
वहीं, पंजाब के कई पड़ोसी राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है जिसके चलते ठंड पर इसका असर देखने को मिलेगा। विशेषज्ञों के मुताबिक पंजाब व हरियाणा के कई हिस्सों में हलकी बुंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।वहीं धुंध के चलते वाहन चालकों को एहतियात अपनाना जरूरी हो गया है क्योंकि हाइवे पर कई इलाकों में विजिबिलिटी 20 से 40 मीटर के करीब रह चुकी है। वहीं एन.एच. (नैशनल हाइवे) पर कई स्थानों पर 50 मीटर तक विजिबिलिटी रिकार्ड की गई। इसी क्रम में महानगर जालंधर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के करीब रिकार्ड किया गया।
TagsJalandharऑरेंज अलर्टOrange alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





