पंजाब

Jalandhar: देर रात फिर सुनाई दी धमाकों की आवाज

Sarita
10 May 2025 6:16 AM IST
Jalandhar: देर रात फिर सुनाई दी धमाकों की आवाज
x
Jalandhar: शुक्रवार देर रात करीब दो बजे पंजाब के जालंधर में धमाके होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि देर रात जालंधर के अलग अलग इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई। जिसके बाद लोगों में खौफ पनप गया है। जानकारी अनुसार जालंधर के कैंट, शक्ति नगर, माडल हाऊस इलाकों में धमाके की आवाजें सुनी गई है।
इसके अलावा कपूरथला में भी धमाकों की आवाजें सुनने की खबर है। उक्त इलाकों में जोरदार धमाके हुए हैं, जिसके बाद पूरा इलाके में ब्लैकआऊट हो गया है।
Next Story