
x
Jalandhar जालंधर : जालंधर के वेस्ट इलाके की मधुबन कॉलोनी उस समय सुर्खियों में आ गई, जब आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी की कथित सूचना के आधार पर एक घर पर छापेमारी कर दी। भारी पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने घर के ताले तोड़कर अंदर घुसकर तलाशी ली, लेकिन घंटों की जांच के बावजूद कुछ भी बरामद नहीं हुआ।सूत्रों के मुताबिक, विभाग को जानकारी मिली थी कि राजू नाम के व्यक्ति के घर में बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है और वहां से सप्लाई की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई की।
हालांकि, जब टीम मौके पर पहुंची तो घर बंद मिला। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ताले तोड़े और पूरे घर की सघन तलाशी ली। कमरों से लेकर स्टोर और छत तक हर जगह चेकिंग की गई, लेकिन कोई शराब या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
TagsJalandhar शराब माफियाRaidJalandharliquor mafiaraid जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





