पंजाब

Jalandhar: पुलिस की छापेमारी, मौके पर मची अफरा-तफरी

Sarita
26 Jun 2025 8:35 AM IST
Jalandhar: पुलिस की छापेमारी, मौके पर मची अफरा-तफरी
x
Jalandharजालंधर: थाना रामा मंडी की पुलिस की छापेमारी से पहले ही सट्टा कारोबारियों ने अपनी अवैध लॉटरी की दुकानें बंद कर दीं। जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा को शिकायत मिली थी कि चौगिट्टी चौक में अहाते के पास और लद्देवाली पुल के नीचे शराब के ठेके के पास खुलेआम सट्टा कारोबार चल रहा है, जिसके बाद एसीपी जालंधर सेंट्रल के नेतृत्व में थाना रामा मंडी के एसएचओ मनजिंदर सिंह बस्सी ने पुलिस पार्टी के साथ उक्त जगहों पर छापेमारी की लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल सट्टा कारोबारी अपनी दुकानों को ताला लगाकर भाग गए।
थाना प्रभारी मनजिंदर सिंह ने बताया कि अवैध सट्टा का काम करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है ताकि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लुम्मा पिंड चौक के आसपास के इलाकों में भी छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि किसी को भी अवैध लॉटरी का कारोबार करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Next Story