
x
Jalandhar जालंधर: शहर में होली के मौके पर हुड़दंग मचा रहे युवकों को जालंधर पुलिस ने राउंडअप करने की खबर है। बताया जा रहा है कि शहर के 66 फीट रोड पर स्थित व्हाइट डायमंड होटल में पार्टी में शामिल होने जा रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ा। जानकारी के अनुसार उक्त होटल में निजी आयोजकों द्वारा रेंज रेव होली पार्टी का आयोजन किया गया था, पुलिस ने वहां आए युवकों पर शिकंजा कसा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उक्त युवकों से हथियार व अन्य सामान भी बरामद किया।
इस दौरान युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया, लेकिन पुलिस ने उनकी एक भी नहीं सुनी। युवक काली फिल्म लगी गाड़ियां चलाकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने कुछ युवकों को राउंडअप किया।
Next Story





