
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर में एक पिटबुल कुत्ते ने अपनी ही मालकिन पर कहर बरपाया है. जानकारी के मुताबिक पिटबुल कुत्ता करीब आधे घंटे तक बेकाबू रहा. बताया जा रहा है कि पिटबुल कुत्ता 20 मिनट तक महिला को नोचता रहा, महिला को बुरी तरह काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बताया जा रहा है कि घटना 66 फुटी रोड स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी की है जहां महिला कंवलजीत कौर पिटबुल कुत्ते को घर के अंदर ले जाने का प्रयास कर रही थी तभी अचानक पिटबुल कुत्ता बेकाबू हो गया और महिला पर हमला कर दिया|
इस दौरान महिला के बेटे ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते के मुंह में रस्सी डालकर उसे खींचा जिससे महिला की जान बच गई. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद अगले दिन महिला को छुट्टी दे दी गई लेकिन पिटबुल कुत्ता रातों-रात गायब हो गया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने आसपास के लोगों से स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी|
TagsJalandharपिटबुल कुत्तेमालकिनकहर JalandharPitbull dogsMistressHavocजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





