पंजाब

Jalandhar: यात्री बस क्षतिग्रस्त, एक की मौत

Bharti Sahu 2
24 Nov 2024 10:31 AM IST
Jalandhar:  यात्री बस क्षतिग्रस्त, एक की मौत
x
Jalandhar: जालंधर के भोगपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. एक यात्री बस की अज्ञात वाहन से इतनी भयानक टक्कर हुई कि बस के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन बस यात्री घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस में टक्कर हुई है. यह हादसा जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे पर अड्डा पचरंगा-सद्दा चक के पास सुबह करीब 6 बजे हुआ. यात्री बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया|
इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन बस यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया. इसके लिए स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर काफी मदद की. कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जो अब जांच में जुटी है|
Next Story