छत्तीसगढ़

76वें एनसीसी डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
24 Nov 2024 10:18 AM IST
76वें एनसीसी डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर। CM विष्णुदेव साय 76वें एनसीसी डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए। वे इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12.10 बजे रायपुर के शंकर नगर में कांशी स्पाइन हॉस्पिटल का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री साय 12.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2 बजे जशपुर जिले के बागबहार पहुंचेंगे और वहां मिनी स्टेडियम में ’ओपन चैलेंज ट्राफी फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह’ में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मिनी स्टेडियम बागबहार से अपरान्ह 3.35 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.55 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर आएंगे और वहां से कार द्वारा तीरंदाजी अकादमी, साइंस कॉलेज पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री तीरंदाजी अकादमी में 5.10 बजे ’24वीं सीनियर राज्य स्तरीय आरचरी प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम’ में शामिल होंगे।


Next Story